फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थाई नक्षत्रशाला खोलने का प्रयास शुरू

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बरेली। शिक्षा के क्षेत्र में नक्षत्रशाला की अपनी अहमियत है। इससे ब्रह्मांड के गूढ़ रहस्यों और घटनाक्रम को सरलता से समझा जा सकता है। इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए बरेली कालेज में स्थायी नक्षत्रशाला शुरू करने की योजना है। इसके लिए उच्चाधिकारिक स्तर पर बातचीत शुरू कर दी गई है। अगर यह हो सका तो संभवत: यह कालेज देश का पहला स्थायी नक्षत्रशाला संपन्न कालेज होगा। यह बातें डीएम अभिषेक प्रकाश ने कहीं। वह शनिवार को कालेज सभागार में मोबाइल नक्षत्रशाला के प्रदर्शनी के समापन समारोह में अध्यक्षीय संबोधन दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बरेली में लेबोरेटरी टेक्नालाजी को एक विषय रूप में पढ़ाये जाने की जरूरत पर बल दिया। इससे पहले मुख्य अतिथि बहेड़ी से विधायक अताउर्रहमान ने कहा कि सचल नक्षत्रशाला किताबों की दुनिया से सितारों की दुनिया तक ले जाने का सार्थक प्रयास है। पहली बार सूबे में यह लखनऊ से बाहर पहली बार बरेली पहुंची। इसके लिए यहां की प्रशासकीय टीम की जितनी सराहना की जाये कम है। दिल्ली से आए लियो प्लेनेटोरियम के संस्थापक विकास नौटियाल ने कहा कि केंद्रीय सरकार के स्तर पर नक्षत्रशाला अध्ययन को स्कूली और महाविद्यालयीय पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की तैयारी है। स्वागत संबोधन कालेज के प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने किया। संचालन डॉ. वंदना शर्मा और धन्यवाद ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट शीलधर सिंह यादव ने किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एके उपाध्याय, जिला विज्ञान क्लब के सचिव डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. बीबी लाल, डॉ. पूर्णिमा अनिल, डॉ. संजीव सक्सेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें