बरेली। रोडवेज के बरेली मंडल के बेड़े में मार्च तक 26 नई बसें शामिल की जाएगी। बसों के आने का सिलसिला मंगलवार से शुरू हो गया। नई बस को ट्रायल के तौर पर हल्द्वानी के लिए चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय कार्यशाला के सेवा प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि प्रदेश में 1600 नई बसें चलाई जानी हैं। इनमें से बरेली मंडल के रूहेलखंड, बरेली, पीलीभीत, बदायूं डिपो को 26 बसें मिलनी हैं। बसें मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को सूचना मिलने पर नई बस लाने के लिए चालक को भेज दिया गया था। मंगलवार को वह बस आ गई और बरेली डिपो को दे दी गई है। इस बस को हल्द्वानी के लिए चलाया गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही और भी बसें मंडल को मिलने वाली हैं। नई बसों में से कुछ पीलीभीत और बदायूं डिपो को दी जाएंगी। नई बसों को लंबे रूट पर चलाने के निर्देश दिए गए हैं। चंडीगढ़ रूट की बस भी बदली जाएगी। इसके अलावा दिल्ली, गोरखपुर, बनारस आदि रूटों पर नई बसें चलाने की योजना है।