फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गुम हुई बच्ची

Thu, 09 Aug 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में बुधवार को फिर अनहोनी होते-होते बची। बिशारतगंज की ढाई साल की बेटी गुम हो गई। इससे हड़कंप मच गया। बाद में बच्ची मिल गई तो उसके पिता जिला अस्पताल प्रशासन पर ही लापरवाही का आरोप लगाने लगे। इस पर सीएमएस डॉ. सुधांशु कुमार ने उनसे नाराजगी जताई।
विज्ञापन

घटना दो बजे के आसपास हुई। बिशारतगंज के विनोद शर्मा अपनी पत्नी दो दवा दिलाने बहन सावित्री और बेटी रिमझिम के साथ जिला अस्पताल आए थे। विनोद के मुताबिक जब वह गाड़ी खड़ी कर रहे थे तभी उनकी बच्ची गुम हो गई। उन्होंने खोजना शुरू किया लेकिन काफी देर बाद भी जब वह नहीं मिली तो अस्पताल के कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने अफसरों को बताकर विनोद के साथ अस्पताल में बच्ची की तलाश की तो वह ओपीडी के पास खेलती मिल गई। बच्ची के मिल जाने पर कर्मचारी विनोद को लेकर सीएमएस के पास पहुंचे। वहां विनोद ने अस्पताल प्रशासन पर ही लापरवाही की तोहमत मढ़ दी। इस पर सीएमएस ने कहा कि अभिभावक खुद बच्चों को संभालते नहीं और इल्जाम अस्पताल प्रशासन पर लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें