फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर गुल रही बत्ती ने पानी को तरसाया

Sat, 04 Aug 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिजली की अघोषित कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से शुक्रवार को दिनभर शहरी बेहाल रहे। कई मोहल्लों में बृहस्पतिवार रात को ठप हुई विद्युत आपूर्ति शुक्रवार रात ही सुचारू हो सकी। विद्युत आपूर्ति न होने से सुभाषनगर और सम्राट अशोकनगर आदि मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो गई। इसकी वजह से दिनभर मोहल्ले के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

सुभाषनगर में बृहस्पतिवार रात दो बजे विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया। इससे बिजली गुल हो गई। लोगों ने पावर हाउस पर फोन करके शिकायत दर्ज कराई, लेकिन रात साढ़े आठ बजे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति शुरू की जा सकी। इसके अलावा सम्राट अशोक नगर में भी गुरुवार रात दो बजे ही आपूर्ति ठप हो गई। वहां भी शुक्रवार रात नौ बजे बिजली आई। नकटिया और वीर सावरकर नगर में दिनभर ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। यही नहीं सिविल लाइंस में भी दिनभर कटौती और ट्रिपिंग होती रही। इसकी वजह से इन मोहल्लों में पेयजल सप्लाई भी प्रभावित हुई। दो मंजिल और तीन मंजिले मकानों में रह रहे परिवारों को नीचे से पानी ढोना पड़ा। इसकी वजह से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें