फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोपर्टी डीलर की मौत पर बवाल, आगजनी

Tue, 29 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सड़क हादसे में बदायूं रोड पर नेकपुर बस अड्डे के पास प्रॉपर्टी डीलर की मौत से गुस्सा भड़क गया। उत्तेजित भीड़ ने घटना के बाद खड़े ट्रक को आग के हवाले कर दिया। चालक को जमकर पीटा और जान से मारने की कोशिश की। सही समय पर पहुंची पुलिस ने चालक को पब्लिक के चंगुल से बचाकर अपनी हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में गुस्साई भीड़ ने पुलिस से हाथपाई भी की।
विज्ञापन

बीडीए कालोनी मनकारा नगर निवासी प्रापर्टी डीलर 40 वर्षीय सुरेश चौबे अपने मामा मुरली के साथ बाइक से सोमवार की सुबह करीब सवा नौ बजे निकले। उन्हें एक पड़ोसी की अंत्येष्टि में शामिल होने सिटी श्मशान भूमि जाना था। घर से बदायूं रोड पर आते ही वह नेकपुर बस अड्डे के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे कोल्ड ड्रिंक लदे ट्रक ने धक्का मार दिया। सड़क के किनारे रखी बजरी पर चढ़ते ही उनकी बाइक पलट गई। सुरेश दाहिने और मुरली बांई ओर गिरे। सुरेश संभलते उससे पहले ही ट्रक का पिछला पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित भीड़ ने ट्रक को पथराव करके रोका। चालक को पीटने के साथ जुटे लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर एसओ सुभाष नगर रंजीत सिंह यादव पुलिस टीम के साथ पहुंचे। चालक को बचाने में उनकी भीड़ से हाथापाई भी हुई लेकिन चालक और सुरेश के शव को घटनास्थल से तुरंत हटा दिया गया। फायर ब्रिगेड के जवानों ने थोड़ी ही देर में पहुंचकर ट्रक की आग पर काबू पाया।
घटनास्थल पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली और किला थाने की फोर्स भी पहुंच गई। एसएसपी डॉ. संजीव गुप्ता, एसपी सिटी शिवसागर सिंह, सीओ द्वितीय आनंद कुमार और सीओ तृतीय ओम प्रकाश यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे का मुकदमा लिखने के साथ ही बवाल करने पर 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा सुभाषनगर थाने मेें दर्ज किया गया। मृतक सुरेश मूलत: सिरसा दातागंज (बदायूं) के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें