फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर से कुचलकर महिला की मौत

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
चौपुला ओवरब्रिज पर हुई घटना में पति और पुत्री घायल
विज्ञापन

बाइक से अलीगंज जा रहे थे एलआईसी कर्मी
सिटी रिपोर्टर
बरेली। चौपुला ओवरब्रिज पर लोडर से कुचलकर बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि पति और छह माह की पुत्री घायल हो गए। पुलिस ने लोडर कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अलीगंज के सत्तार नगर निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार श्रीवास्तव शहर के लल्ला मार्केट स्थित एलआईसी आफिस में काम करते हैं। आफिस के ऊपर ही बने आवास में वह अपनी पत्नी 30 वर्षीय ममता और पांच वर्षीय विश्वास और छह माह की लक्ष्मी के साथ रहते हैं। करीब पंद्रह दिन पहले उनका बेटा सत्तार नगर चला गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब दस बजे अनिल अपनी बच्ची और पत्नी को लेकर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। करीब साढ़े दस बजे वह चौपुला ओवरब्रिज से चीनी मिल की तरफ उतर रहे थे। तभी सामने से आ रहे तांगे को ओवरटेक करते हुए लोडर चालक ने वाहन को बाईं ओर घुमाया। अचानक वाहन के पिछले हिस्से से ममता को टक्कर लगी। वह दाहिनी ओर बच्ची लेकर गिर पड़ी। झटके से अनिल ने पत्नी और बच्ची को उठाना चाहा। अफसोस सिर्फ बच्ची को ही वह उठा सके और तब तक लोडर के पिछले पहिये ने पत्नी ममता को कुचल दिया। जिससे ममता की मौके पर ही मौत हो गई। पहिए से टकराने से बेटी संग अनिल भी घायल हो गए। सब कुछ इतनी जल्दी हुए कि ऐसा लगा कि मानों पत्नी की जिंदगी अनिल के हाथों से फिसल गई। लक्ष्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद चालक और परिचालक वाहन छोड़कर भाग गए। लोडर पर पूर्वोत्तर रेलवे से अनुबंध होने की बात लिखी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। अनिल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें