फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 52 युवाओं को नौकरी

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेरोजगारी भत्ता लेने की कतार में लगे 52 युवाओं को रोजगार तौर पर नौकरी मिल गई है। इनका चयन बुधवार को रोजगार दफ्तर किया गया। सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी चंद्रकांत सिंह ने बताया अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन कराया गया। इसके लिए पिछले दिनों शिव शक्ति बायोटेक लिमिटेड की ओर से आवेदन मांगे गए थे। साक्षात्कार की प्रक्रिया कंपनी के एचआर प्रबंधक प्रभात गौतम की मौजूदगी में पूरी कराई गई। चयनित युवाओं को कंपनी लगभग साढ़े चार हजार रुपये वेतन के साथ भत्ते और उत्पादों पर कमीशन भी देगी।
विज्ञापन

मई के अंत में लगेगा बड़ा मेला: हिमाचल प्रदेश स्थित वर्धमान स्पिनिंग कंपनी रोजगार दफ्तर में मई में लगने वाले बड़े रोजगार मेले में आएगी। चंद्रकांत सिंह ने बताया कि हम 25 से 30 मई के बीच मेला लगाएंगे। कंपनी 500 क्षमतावान युवाओं को रोजगार देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें