फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इवनिंग वॉक के दौरान महिला की चेन लूटी

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
वियावानी कोठी के पार्क में बाइक सवार ने दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

कोई नहीं आया मदद के लिए, चीता मोबाइल का भी नहीं था पता
सिटी रिपोर्टर
बरेली। वियावानी कोठी के पार्क में इवनिंग वॉक करते समय महिला की चेन लूट ली गई। घटना के समय आसपास कई लोग मौजूद थे। फिर भी किसी ने युवक को दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश नहीं की। बाहर खड़ी बाइक पर सवार होकर युवक आसानी से निकल गया।
कोठी के पीछे स्थित कॉलोनी में रश्मि अग्रवाल पत्नी स्व. सुरेश अग्रवाल रहती हैं। सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे वह इवनिंग वॉक करने के लिए घर से निकलीं। उनके मुताबिक उस समय गली में एक युवक काफी देर से टहलता देखा गया। वह पार्क में गईं तो पीछे से वह युवक भी पहुंच गया। युवक दिखने में किसी कॉलेज का छात्र लग रहा था। लम्बाई करीब छह फीट और उम्र 25 साल रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रश्मि अग्रवाल ने बताया कि उनके गले में लटकी सोने की चेन 30 हजार रुपये की थी। उन्होंने कुछ दिन पहले ही चेन में एक लॉकेट लगवाया था। दिखने में लॉकेट एकदम सोने जैसा ही था। रश्मि अग्रवाल के मुताबिक युवक ने पार्क के अंदर जैसे ही उनके गले की चेन खींची वैसे ही उन्होंने युवक को पकड़ने की कोशिश की। युवक ने धक्का मारा तो वह गिर पड़ीं। शोर मचाया लेकिन कोई आगे नहीं आया। लोगों के सामने से युवक बाइक पर सवार होकर निकल गया लेकिन किसी ने उसे पकड़ने की कोशिश नहीं की। आसपास चौराहे पर बारादरी पुलिस और चीता मोबाइल टीम का भी पता नहीं था। पुलिस होती तो निश्चित ही लुटेरा पकड़ा जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें