बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड पर स्थित एक फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में शनिवार की दोपहर कई लोगों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि कंपनी वालों ने फाइनेंस कराई गई बुलेरो कार दस दिन पहले जबरन छीन ली। बाद में गाड़ी का सामान गायब कर दिया गया।
करीब दो साल पहले सुभाष नगर इलाके के बिरिया नरायनपुर निवासी शिशुपाल शर्मा ने बुलेरो कार खरीदी थी। उनका कहना है कि तीन किस्तें टूटने पर कंपनी वालों ने उस समय छीन ली, जब वह एक मरीज को लेकर वृंदावन जा रहे थे। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौता की कोशिश चल रही थी।