फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर-टांडा सड़क होगी चौड़ी

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा से वाया रामनगर बड़े वाहन आ सकेंगे हाईवे पर
विज्ञापन

सिटी रिपोर्टर
बरेली। रामनगर से टांडा के बीच सड़क को टू लेन करने का फैसला लिया गया है। इससे वाया रामनगर, भमोरा से लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर भारी वाहन आ सकेंगे। अभी हाईवे पर आने के लिए काफी घूमकर जाना पड़ता है। इसके लिए पीडब्लूडी 20 करोड़ रुपये खर्च करेगी। लखनऊ मुख्यालय की मांग पर प्रस्ताव तैयार करके भेजा जा चुका है।
रामपुर जिले में टांडा से शाहबाद तक सड़क टू लेन है, मगर रामनगर से टांडा के बीच सिंगल लेन ही है। सिंगल लेन की यह लंबाई 16 किलोमीटर है। नतीजतन, आंवला क्षेत्र से भारी वाहनों को एनएच-24 (लखनऊ-दिल्ली हाईवे) पर लाने के लिए बिसौली और चंदौसी का रास्ता पकड़ना होता है। रामनगर से टांडा तक टू लेन होने पर यह रास्ता भारी वाहनों के लिए भी खुल जाएगा। अभी यह सड़क सिंगल लेन तो है ही, इसकी हालत भी बेहद खराब है। टू लेन बनने पर भारी वाहन भी भमोरा से आंवला, रामनगर, टांडा होते हुए हाईवे पर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

पीडब्लूडी के एक्सईएन डीके अहिरवार ने बताया कि रामनगर से टांडा के बीच टू लेन करने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया गया है। अभी यह सड़क मात्र तीन मीटर चौड़ी है। इसे सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। उन्होंने जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद जताई। यहां बता दें कि भमोरा से रामनगर तक सड़क को चौड़ा करने की बसपा सरकार में ही स्वीकृति मिल गई थी। हमारे रामनगर संवाददाता के मुताबिक, सड़क के इस हिस्से को चौड़ा करने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन


-------------
लाल फाटक से चौबारी तक सुधरेगी सड़क
लाल फाटक से चौबारी तिराहे तक जाने वाली सड़क को भी ठीक किया जाएगा। पांच किलोमीटर लंबी इस सड़क को सुधारने के लिए नौ करोड़ रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। इसके अलावा खस्ताहाल मिनी बाईपास रोड को ठीक करने के लिए भी 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।









--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें