फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह बाद दर्ज हुआ गोली मारने का मुकदमा

Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर किला पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

सिटी रिपोर्टर
बरेली। किला थाने में चार माह बाद गोली मारने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। यह कार्रवाई पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर की। पीड़ित के पिता ने बेटे का अपहरण करने का भी आरोप लगाया।
बाकरगंज के मोहम्मद आरिफ ने न्यायालय के वाद दाखिल किया। आरोप लगाया कि उनके बेटे भूरा 24 दिसम्बर 2011 को नूरी मस्जिद के पास किसी काम से गए। रात के करीब दस बजे भूरा को तीन लोग अपने साथ ले गए। उन लोगों ने भूरा के हाथ में गोली मारी। घायल हालत में उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। घटना की सूचना किला थाने में दी गई लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। 27 दिसम्बर को डीआईजी से भी इसकी शिकायत की गई। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को न्यायालय ने मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। किला थाने में नाजिम बेग, विक्की और अफजाल निवासी बाकरगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें