फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्लेदारों के बाद अब ठेला मजदूर हड़ताल पर, कारोबार बाधित

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
ढुलाई दर बढृाने को लेकर लामबंद, कई संगठनों ने दिया समर्थन
विज्ञापन

सिटी रिपोर्टर
बरेली। विगत दिनों पल्लेदारों की हड़ताल के बाद अब शहामतगंज दाल मंडी के ठेला मजदूरों ने हड़ताल कर दी है। आंदोलित मजदूर एक क्विंटल दाल की ढुलाई पर दो रुपये बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इन असंगठित मजदूरों को कई मजदूर संगठनों ने समर्थन दे दिया है, जिससे उनका जोश और बढ़ गया है। मजदूरों ने ऐलान किया है कि मांग पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
गौरतलब है कि विगत दिनों ढुलाई दर बढृ़ाने को लेकर पल्लेदारों ने हड़ताल कर दी थी। बाद में पल्लेदारों व कारोबारियों के बीच हुई वार्ता ेके बाद मामले को सुलझा लिया गया था। लेकिन अब
विज्ञापन

मिल और दुकानों के बीच में बोरियां ढोने वाले ठेला मजदूरों ने मंगलवार से हड़ताल कर दी है। मजदूरों की हड़ताल मजदूर दिवस के दिन बुधवार से शुरू हुई, मगर ज्यादातर कारोबारी इस भ्रम में रहे कि ठेला मजदूर मई दिवस कार्यक्रम में भाग लेने गए हैं। वास्तव में हड़ताल पर रहते हुए इन मजदूरों ने कार्यक्रमों में हिस्सा भी लिया था। ठेला मजूदरों ने बुधवार को सीताराम मंदिर पर दिन भर बैठक की और फिर शाम को वे मंडी में इकट्ठे हुए। यहां नारेबाजी करते हुए मजदूरों ने मेहनताना बढ़ाने की मांग की। इनका कहना था कि आखिरकार महंगाई बढ़ रही है, तो वे अपने बच्चों का कैसे गुजारा करें। अभी दूरी के हिसाब से मिल से दुकान तक एक क्विंटल पर दो से पांच रुपये तक मिलते हैं। अब दो रुपये बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनके इस आंदोलन को मजदूर मंडल और इंकलाबी मजदूर केंद्र के पदाधिकारियों ने भी समर्थन दिया है।
विज्ञापन

मजदूर नेता कंचन, लक्ष्मण राणा, कैलाश सिंह व गोवर्धन का कहना है कि मजदूरों की मागें जायज है और कारोबारियों को उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए। ूूदूसूरी ओर उम्मीद जतायी जा रही है कि बृहस्पतिवार को कारोबारी व आंदोलित मजदूर आपस में वार्ता कर कोई न कोई हल निकाल लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें