फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी वाले घर में आग लगने से 11 लोग झुलसे

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
खाना बनाने के दौरान रमचंद्रपुर गांव में हुआ हादसा
विज्ञापन

चूल्हे की गर्मी और धूप से फट गया छोटा सिलेंडर
सिटी रिपोर्टर
बरेली/बिथरी चैनपुर। शादी वाले घर में आग लगने से 11 लोग झुलस गए, जिनमें चार बच्चे और बाकी महिलाएं हैं। झुलसने वालों में पांच की हालत नाजुक है। हादसा घर में खाना बनाने के दौरान हुआ था।
विज्ञापन

दो दिन पहले बिथरी चैनपुर इलाके के रमचंद्रपुर गांव निवासी भगवान देवी की बेटी सोमवती का विवाह था। मंगलवार को बारात की विदा हुई थी। इससे घर में कई मेहमान थे। अस्पताल में गृहस्वामिनी के रिश्तेदार खेमकरन ने बताया कि बुधवार की दुपहर भगवान देवी के घर के बरामदे में महिलाएं चूल्हा पर खाना बना रही थीं। कुछ दूरी पर छोटा गैस सिलेंडर रखा था। धूप और चूल्हे की आग की गर्मी से गैस सिलेंडर फट गया था। इससे पूरे घर में आग फैल गई। चीख पुकार पर आसपास के लोग जमा हो गए। गैस खत्म होने पर आग की लपटें कम हो गईं। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई मगर तब तक गृहस्वामिनी भगवान देवी, उनकी बेटी भूरी (13), ममता (8), उसी परिवार के भूपराम की बेटी सरस्वती (15), फतेहगंज पश्चिमी इलाके के रहपुरा गांव निवासी नरायनदास की बेटी रजनी (4), आठ माह का बेटा गौतम, डेढ़ साल की बेटी नीतू, आंवला के रमपुरा गांव के जयपाल की बेटी रूपवती (16), वहीं भगवानदेई (40), छेदा लाल की बेटी पूनम (4), कल्यानपुर गांव की रामसनेही (55) झुलस चुके थे। गांव वालों की मदद से सभी को ईशान अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया गया। जहां भगवान देवी, ममता, गौतम, रजनी, भूरी की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर एसपी सिटी शिव सागर सिंह भी झुलसे लोगों का हाल पूछने अस्पताल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें