फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने ओएचई तार काटा और उलझ गई इंटरसिटी

Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली-लखनऊ रेल मार्ग पर विद्युतीकरण के लिए डाले जा रहे ओएचई तार शुक्रवार शाम चोरों ने काट दिए। इस दौरान दिल्ली से बरेली लौट रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में कटे तार उलझने से कई खंभे गिर गए। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। करीब पौन घंटे बाद तारों को इंजन के पहियों से अलग किया गया। इसके बाद ही ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

गढ़ क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ रेलमार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। इससे वहां रेलवे लाइनों की साइडों में खंभे गाढ़कर तांबे का तार खींचा जा रहा है। शुक्रवार शाम पौने सात बजे अठसैनी और सरूरपुर के जंगल में चोर इलेक्ट्रिक लाइन से तांबे के तार काट रहे थे। तभी दिल्ली की ओर से डाउन ट्रैक पर आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस को देख चोर भाग गए। ट्रेन का इंजन कटे तारों में उलझा गया। झटके लगने पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। जंगल में ट्रेन रुकने से यात्री दहशत में आ गए। वहां इंटरसिटी पौन घंटे तक खड़ी रही। इस दौरान डाउन की बाकी ट्रेनों को भी जहां-तहां रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें