बरेली। अमर उजाला फाउंडेशन के क्लीन बरेली-ग्रीन बरेली अभियान के तहत सिविल लाइंस में स्टेशन रोड पर स्थित पृथ्वीराज सिंह उद्यान में शनिवार को सुबह जब सामूहिक रूप से साफसफाई की गई तो महीनों से गंदा पड़ा यह पार्क चमचमा उठा। नगर निगम की टीम के साथ सहयोग करते हुए स्थानीय लोगों ने पार्क में उगी बड़ी घास कटवाई और कूड़ाकरकट इकट्ठा करके नगर निगम के वाहन से भिजवा दिया। करीब दो घंटे से ज्यादा चले इस अभियान को आगे बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया। साफसफाई में इनकम टैक्स के अधिवक्ता नरेश चंद्रा, शुभांशु वैश्य, सुधीर सिंह, शशिदेवी, निर्मला देवी, सपना, राधा, प्रयागवती, लक्ष्मी, सगुनी, दामिनी, तोलाराम, शीतल देवी, विनोद, अजीज अहमद और राजेश की सहभागिता रही। नगर निगम के सफाई कर्मियों ने सफाई नायक संजय कुमार के नेतृत्व में सफाई की।
-----------
फोटो...
बच्चोें ने नली स्वच्छता की शपथ
क्लीबन बरेली-ग्रीन बरेली अभियान में सहभागिता करते हुए भारत सेवक समाज की ओर से प्राथमिक विद्यालय इज्जतनगर में बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। संगठन के जिला चेयरमैन कृष्ण स्वरूप सक्सेना ने सारे बच्चों को पालीथिन का प्रयोग न करने को भी प्रेरित किया। इस मौके पर मीरादेवी मौर्य, नरेंद्र जीत कौर, ऊषा देवी, साधना शर्मा, नजमा, परवीन और शहनाज अतहर आदि शिक्षकों की भागीदारी रही।
-------------
फोटो...
पालीथिन विरोधी रैली निकाली
वसुंधरा जनकल्याण समिति की ओर से पालीथिन विरोधी रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। रैली को अयूब खां चौराहा से एडीएम सिटी आलोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां से रैली कुतुबखाना होती हुई लौटकर समाप्त हुई। इसमें शामिल मिशन हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टूडेंट्स ने पालीथिन के दुष्परिणाम के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली में आर्ट ऑफ लिविंग और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की भी भागीदारी रही। वसुंधरा की अध्यक्ष सुमन उपाध्याय के नेतृत्व में निकली इस रैली में नीलिमा पाठक, संतोष कुमार गुप्ता, विशाल, पप्पू, प्रवीन उपाध्याय, मुनीश, आराधना, विमलेश पांडेय, अवधेश कुमार, इकबाल और सचिन भारद्वाज आदि शामिल हुए।
-----------