फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौड़ी होगी बड़ा बाईपास जाने वाली सड़क

Sat, 23 Aug 2014 05:30 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) रामगंगा नगर योजना को बड़ा बाईपास से सीधे जोड़ने के लिए साढ़े तीन किलोमीटर तक सड़क का सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण कराएगा। इसके लिए बीडीए ने छह करोड़ का एस्टीमेट बनाया है। इसको अवस्थापना निधि से स्वीकृत कराने की योजना है।
विज्ञापन

बीडीए की रामगंगा नगर योजना में आवागमन का मुख्य रास्ता पीलीभीत बाईपास से होकर है। अभी बड़ा बाईपास से रामनगर को जो जाने के लिए जो सड़क बनी है, वह तीन मीटर चौड़ी है। इसकी चौड़ाई बढ़ाकर सात मीटर की जाएगी। सड़क की हालत भी जर्जर है। इससे रामगंगा नगर की कालोनियों में रहने वाले लोगों को ज्यादातर पीलीभीत बाईपास से होकर आना पड़ता है। छोटे वाहन ही इस सड़क से गुजरते हैं। चौड़ीकरण होने के बाद इस मार्ग से भारी वाहन भी गुजर सकेंगे। पीलीभीत बाईपास से बड़ा बाईपास तक पहुंचने के लिए अभी हारूनगला होकर जाना पड़ता है। सड़क के चौड़ीकरण और सुदढ़ीकरण के बाद सुरेश शर्मा नगर, जोगी नवादा, आशीष रॉयल पार्क, सनराइज कालोनी, तुलसीनगर समेत अन्य कालोनियों में रहने वालों के लिए बड़ा बाईपास पहुंचना आसान होगा।

‘रामगंगा नगर योजना को बड़ा बाईपास से सीधे जोड़ने के लिए साढ़े तीन किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। इसको अवस्थापना की बैठक में स्वीकृत कराया जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

-गरिमा यादव, सचिव बीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें