फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिले में 47.63 करोड़ रुपये से 98 सड़कें होंगी चकाचक, शासन ने स्वीकृत किया बजट

Wed, 01 Apr 2026 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जिले की 98 बदहाल सड़कों की दशा जल्द सुधरने वाली है। इन सड़कों की मरम्मत के लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जनपद की 98 बदहाल सड़कों की दशा सुधारने के लिए शासन ने 47.63 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। पहली किस्त के तौर पर 22.89 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। इन सड़कों में 29 शहर की भी हैं। यह काम त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत होंगे। ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


पिछले दिनों जिलाधिकारी अविनाश सिंह की ओर से सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। सदर और कैंट विधानसभा क्षेत्र के बसंत विहार, बसंत विहार फेज-2, आशुतोष सिटी, मोहल्ला वीर सावरकर नगर, नार्थ सिटी पाकेट-ए, जवाहर नगर, संजय नगर, एलआईसी कॉलोनी, वार्ड-4, वार्ड-6 नवादा शेखान, वार्ड-7 पटेल विहार गली नंबर-17, 14, पटेल विहार, वार्ड-11, वार्ड-13 शांति नगर, वार्ड-13, गणेश नगर, वार्ड-17 हरुनगला, वार्ड-62 की कुल 29 सड़कों को योजना के तहत शामिल किया गया है। इन सड़कों की मरम्मत पर 4.99 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पहली किस्त के तौर पर 2.39 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

आंवला क्षेत्र में सात सड़कों की होगी मरम्मत 
आंवला विधानसभा क्षेत्र में सात सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। इनमें ग्राम करुवाताल से रमनगला पेट्रोल पंप तक खड़ंजा, आंवला रामनगर मार्ग पर ग्राम मउचंदपुर पुल से ग्राम बेरीखेड़ा तक खड़ंजा, ग्राम मेंझा से भंजा गौटीया तक इंटरलाकिंग, चंपतपुर से ग्राम कीटौना देवकोला मार्ग पर पक्की सड़क, लक्ष्मीपुर से धन्ना वाली गौटीया तक खड़ंजा, ग्राम कतरोई टकुरान से ग्राम कतरोई बुजुर्ग तक पक्की सड़क, ग्राम गुलेली से ग्राम खिरिया तक खड़ंजा बिछाया जाएगा। इन कामों पर कुल 4.99 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


पहली किस्त में 2.39 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। बिथरी चैनपुर विधानसभा के गांव नवदिया, बल्लिया, चंपतपुर, कांधरपुर, हेवतपुर, नथा गौटिया, श्यामपुर, दिगोई, गर्हरा, हर्रमपुर, शिवनगर, उमरसिया, चनहेटी व बलेई में कुल 14 इंटरलाकिंग सड़कें व नाली का निर्माण कार्य 4.99 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। पहली किस्त में 2.39 करोड़ रुपये जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें