फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहेड़ी-भुड़िया कॉलोनी मार्ग के दोहरीकरण को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/बहेड़ी। लंबे समय से जर्जर बहेड़ी से बहांपुर, नदेली होते हुए भुड़िया कॉलोनी जाने वाले 16.800 मीटर लंबे मार्ग के दोहरीकरण के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। इस काम पर करीब 50.62 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

शासन ने 2.47 करोड़ रुपये की धनराशि जारी भी कर दी है। इस मार्ग के चौड़ीकरण से बहेड़ी विधानसभा के करीब 450 गांवों की एक लाख की आबादी को सीधा लाभ होगा। लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया है। इस मार्ग के निर्माण के लिए पीलीभीत सांसद व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद लंबे समय से पैरवी कर रहे थे।
यह मार्ग अभी तक 3.5 मीटर चौड़ा है, जिसे बढ़ाकर सात मीटर किया जाएगा। लंबे समय से सड़क जर्जर होने से स्थानीय लोगों के साथ ही व्यापारी और दैनिक यात्री इसकी मरम्मत की मांग कर रहे थे। इस मार्ग के चौड़ा होने से बहेड़ी के मोहल्ला आदर्श कॉलोनी, केशव पुरम, सिंह गौंटिया, टीचर्स कॉलोनी, जाजूनागर के साथ करीब 450 गांव के लोगों को सफर आरामदायक हो जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, इसी मार्ग पर स्थित केसर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए भी प्रयास चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री की पैरवी के बाद तीन बार सेतु निगम इसका सर्वे कर चुका है। अब नई ड्राइंग बनाई गई है, उसके तहत अब सर्वे प्रस्तावित है। अगर यह सर्वे पूरा हुआ और कामयाबी मिली तो जाफरी चौराहा से ओवरब्रिज पर चढ़कर राहगीर नदेली रोड पर बिना जाम में फंसे उत्तराखंड तक आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें