बरेली। उप्र ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से रविवार को बरेली ताइक्वांडो स्कूल एमिल्टस लग्जरिया के मैदान पर कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें शहर के 95 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
यलो बेल्ट टेस्ट में सोनम वर्मा, श्रीनिका वर्मा, अथर्व मिश्रा, शुभरास्ता प्रधान, माहिका सिंह, मिसिका सिंह, गौरंगी सिंह, अनुश्री गुप्ता, संदर्भ सिंह, अश्विन कुमार, हर्ष पाठक, मायरा पाल, गुलशन, दिनेश आदि ने हिस्सा लिया। ग्रीन बेल्ट टेस्ट में संदीप गौतम, रुशांक सिंह, तनुषा ने, ग्रीन वन बेल्ट टेस्ट में चित्रांगदा, विहाव, मनीत व खुशी, ब्लू बेल्ट टेस्ट में सांची सिंह, दिव्यांशी सिंह, कार्तिकेय पटेल ने प्रतिभाग किया।
ब्लू वन बेल्ट टेस्ट में अद्विक, मान्या, वैभव व परखता, रेड वन बेल्ट टेस्ट में सौम्या, प्रत्यूषा व अभिनव, रेड वन बेल्ट टेस्ट में कार्तिकेय पटेल, अर्नब, अथर्व ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल मिश्रा, कमल कुमार, कोच भानु प्रताप सिंह, मोहम्मद अकमल खान, चंदन कुमार, विपिन सिंह थापा आदि मौजूद रहे। संवाद