फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजनों से सराबोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गार्डन सिटी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सामूहिक यज्ञ का आयोजन हुआ। इसके बाद भजन कीर्तन से श्रद्धालु सराबोर हुए और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन

भजन कीर्तन व भंडारे का शुभारंभ ट्रस्ट सचिव नरेश चंद्र वर्मा ने हनुमान जी को भोग लगाकर और श्रद्धालुओं ने जयघोष के साथ किया। फिर रिप्पू एंड म्यूजिकल ग्रुप से आयी भजन गायिका कंचन नरुला व रिचा पांडे, मुरादाबाद से सनी लक्खा व शुभम सिंह ने सुमधुर भजनों से सबका मनमोह लिया। इस दौरान देव स्वरूपों की मनमोहक झांकियां बरबस ही मन मोह रही थीं। महोत्सव का संचालन ट्रस्ट अध्यक्ष राकेश कुमार ने किया। आयोजन में सुरेंद्र पाल, महेश चंद्र दुबे, महेंद्र सिंह सलूजा, डीसी मौर्या, वेदपाल, पुष्पेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें