बरेली। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी समन ताहिर के समर्थन में शुक्रवार को मीरगंज विधानसभा के शेरगढ़ क्षेत्र में जनसभा हुई। इस दौरान समन ताहिर ने जनता से कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उन्हें जिताएं। वह जाति-धर्म की राजनीति नहीं करती। नवाबगंज क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। अगर जनता ने साथ दिया तो जीतने के बाद बरेली का नाम भी चमकेगा। सभा में पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव, मलखान सिंह यादव, पूर्व विधायक शराफत यार खां, नवाबगंज नगर पालिका चेयरमैन शहला ताहिर, डॉ. मो. ताहिर, जफरुद्दीन मंसूरी, हाजी शकील अहमद, यामीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।