फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में मुख्य परीक्षा का मूल्यांकन आज होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं का मूल्यांकन मंगलवार 26 मार्च से विश्वविद्यालय परिसर में ही शुरू होगा। 315 परीक्षा केंद्रों पर करीब पांच लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद-बरेली मंडल में 25 फरवरी से रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में मुख्य परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, जो इस समय भी जारी हैं। समय पर परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी के चलते मंगलवार 26 मार्च से विश्वविद्यालय के नेहरू भवन में मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। इसके लिए विवि में तैयारी पूरी हो चुकी है। शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य के प्रति लुभाने के लिए इस बार मूल्यांकन शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है। ग्रेजुएशन के लिए यह शुल्क 15 से 20 रुपये और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए 20 से 25 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें