फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग री, ऐसो चटक रंग डारो’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। होली की पूर्व संध्या पर बुधवार को दिन भर विभिन्न समितियों और संस्थाओें ने होली उत्सव का आयोजन किया। इसमें श्री हरि मंदिर परिसर में श्री हरि मंदिर संकीर्तन मंडल ने ब्रज होली महोत्सव का आयोजन किया। जिसमें ‘मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग री, ऐसो चटक रंग डारो’ ‘पीला रंग क्यों डारो री, मेरी चुनरी बिगड़ गई’ आदि भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे।
विज्ञापन

श्री हरमिलाप शिव शक्ति मंदिर जनकपुरी में सतगुरू रामनाथ अरोड़ा के नेतृत्व में होली उत्सव आयोजित हुआ। इसमें भजन गायक जगदीश भाटिया ने ‘आजा सांवरे रंगीले मनमोहन रे’ भजन सुनाया। मानव सेवा क्लब ने आर्य समाज अनाथालय में होली उत्सव का आयोजन किया। श्री बाला जी सेना ने पंजाबपुरा बड़ा बाजार स्थित कैंप कार्यालय पर होली महोत्सव का आयोजन किया।

कैंट सदर बाजार स्थित श्री हरि मंदिर से बुधवार को प्रभात फेरी निकाली गई, जो परंपरागत मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पर समाप्त हुई। इसमें राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। बांके बिहारी संग फूलों की होली खेली गई। शोभायात्रा में सभासद मीता सती, वेद प्रकाश तनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें