फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ से शुरू होगा बोर्ड का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन आठ से 23 मार्च तक चलेगा। बरेली में पांच केंद्रों पर मूल्यांकन होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा की तरह मूल्यांकन भी सीसीटीवी निगरानी में होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा दो मार्च को खत्म हो रही हैं। आठ मार्च से मूल्यांकन शुरू करने के लिए बरेली परिक्षेत्र में 31 केंद्र बनाए गए हैं जिनमें पांच केंद्र बरेली में हैं। इस बार मूल्यांकन जीआईसी, जीजीआईसी, एफआर इस्लामिया. गुलाब राय और केडीएम इंटर कॉलेज में होगा। बिशप और एमबी इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र नहीं बनाया गया है। डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने बताया कि दो मार्च को आखिरी परीक्षा है। उसके बाद संकलन केंद्र पर कॉपियां पहुंचना शुरू हो जाएंगी। मूल्यांकन की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।

छूटे छात्र पांच मार्च को दे सकते हैं प्रयोगात्मक परीक्षा
इंटरमीडिएट के तमाम छात्र प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रह गए थे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऐसे छात्रों को एक आखिरी मौका दिया है। पांच मार्च को प्रयोगात्मक परीक्षा देे सकते हैं। विद्यालयों में परीक्षक भेजकर परीक्षा कराई जाएगी। जो छात्र वंचित रह जाएंगे वह जिला मुख्यालय पर जीआईसी में प्रैक्टिकल दे सकते हैं। बोर्ड ने निर्देश जारी किए कि अगर जनपद स्तर पर राजकीय कॉलेज नहीं है तो ख्याति प्राप्त कॉलेज में प्रैक्टिकल कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें