फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के दौरान कालाधन को खपाने का मामला- सीबीआई ने महिला उच्चाधिकारी समेत कई से मांगा लिखित जवाब

विज्ञापन
नोटबंदी के दौरान कालाधन को खपाने का मामला- सीबीआई ने महिला उच्चाधिकारी समेत कई से मांगा - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। नोटबंदी के दौरान कई बड़े कारोबारियों और नेताओं के कालाधन को खपाने के मामले की जांच कर रही सीबीआई का शिकंजा लगातार एसबीआई के स्टाफ पर कसता जा रहा है। सीबीआई ने शुक्रवार को एसबीआई मेन ब्रांच में पहुंचकर नोटबंदी के समय बदले गए कैश का हिसाब-किताब फिर से चेक किया। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई ने कई बाबुओं से लिखित जवाब मांगा है। साथ ही उस वक्त तैनात रहीं एक वरिष्ठ महिला अधिकारी सहित कई दूसरे बैंक अफसरों को भी तलब कर लिया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में नोटबंदी के दौरान बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुपचुप तरीके से रसूखदारों का कालाधन खपा दिया था। मामले की जांच कर रही सीबीआई कई दिनों से एसबीआई की मेन ब्रांच में डेरा डाले हुए हैं। सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार को भी सीबीआई ने बैंक के ऑडिट रूम में रिकार्डों को चेक करने और जांच का सिलसिला जारी रखा। जांच के लिए सीबीआई बार-बार रिकार्ड चेक करने के लिए फाइल तलब कर रही थी, इसलिए जांच अधिकारी की सुविधा के लिए बैंक के अधिकारियों ने सीबीआई को सीधे ऑनलाइन रिकार्ड चेक करने की सुविधा भी मुहैय्या करा दी है। बताते हैं कि इस मामले में जांच के लिए नोटबंदी के दौरान तैनात रहीं एक बड़ी महिला अधिकारी सहित कई बैंक अफसरों को भी तलब किया गया है। इसमें कुछ के लिखित बयान शुक्रवार को हो गए हैं। इसके अलावा कुछ बाबुओं से भी एक बार बदले गए कैश और बाउचर के रिकार्ड के बारे में पूछताछ हुई है। सीबीआई के सामने यह मामला सामने आ चुका है कि नोटबंदी के वक्त ऐसी रकम भी एकाउंट में जमा मिली है, जिसके या तो वाउचर ही नहीं थे या फिर में जमाकर्ताओं के हस्ताक्षर ही नहीं थे। ऐसे में इन वाउचरों के फर्जी होने की आशंका जताई जा रही है। बताते हैं कि सीबीआई अभी कुछ दिन और रुककर इस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें