फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्की सड़क बनवाने में डीईओ की आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट बोर्ड कार्यालय में शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में प्रस्तुत छह प्रस्ताव पास हो गए। इसकी शुरुआत पूर्व में हुई बैठक में लिए गए निर्णयों पर चर्चा के साथ हुई। इसके बाद एक-एक कर सभी प्रस्ताव पास कर दिए गए। सभासदों ने बैठक में कोई महत्वपूर्ण प्रस्ताव न रखे जाने पर एतराज जताया है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित में म्यूटेशन संबंधी प्रस्ताव रखने का सुझाव दिया। इसके बाद कैंट स्टेशन को जोड़ने वाली करीब 6 सौ मीटर लंबी कच्ची सड़क को पक्की करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बताया गया कि पक्की सड़क करने से रक्षा संपदा विभाग ने इंकार किया है। तर्क है कि नक्शे पर सड़क नहीं है। इसलिए निर्माण की अनुमति नहीं दी जा सकती। जबकि सदस्यों का तर्क रहा कि सड़क पर आवाजाही वर्षों से हो रही है। खड़ंजा भी पड़ा है, लेकिन पक्की सड़क न होने से स्थिति बद से बदतर हो रही है। यात्रियों को आवागमन में समस्या है। यह मामला उच्चाधिकारियों को भेजने का निर्णय लिया गया। इसके बाद आय-व्यय बजट पर चर्चा हुई, जिसमें सदस्यों से आवश्यक निर्माण कार्य की सूची मांगी गई। इसके बाद अन्य दो प्रस्ताव एसीपी संबंधी थे, जो पास कर दिए गए। इस दौरान कैंट बोर्ड अध्यक्ष समेत अन्य अधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें