फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्चियां न मिलने पर किसानों का गन्ना सेंटर पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। गन्ना पर्चियां न मिलने से गुस्साए किसानों ने नदोसी क्रय केंद्र पर हंगामा करते हुए तौल बंद करा दी। किसानों ने गन्ना सोसायटी के कर्मचारियों और अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। उन पर गन्ना माफिया से साठगांठ कर उन्हें पर्ची मुहैया कराने का आरोप लगाया। दो घंटे से अधिक चले हंगामे के बाद मिल कर्मचारियों के समझाने पर किसान शांत हुए।
विज्ञापन

डीएसएम शुगर मिल मीरगंज के गन्ना क्रय केंद्र नदोसी के किसानों का आरोप है कि गन्ना सर्वे में गड़बड़ी की गई है। तमाम किसानों का गन्ना सर्वे अगेती पेड़ी की जगह पौधे में कर दिया गया। जब इसकी शिकायत की तो पौधे को पेड़ी में तो दर्ज कर दिया, मगर उन्हें पर्चियां नहीं मिल रही। रविवार को आक्रोशित गन्ना किसान एकजुट होकर नदोसी क्रय केंद्र पहुंचे और विरोध करते हुए तौल बंद करा दी। हंगामा करते हुए गन्ना सुपरवाइजर को क्रय केंद्र पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। धूलिया गांव निवासी तोताराम, आंगन लाल, अरविंद कुमार, कृष्णपाल, विजयपाल, मंगल सिंह सहित कई किसानों का कहना है कि वे शिकायत करने फैक्ट्री जाते भी हैं तो कर्मचारी कहते हैं कि वह गन्ना सोसायटी जाएं। अब वह इस मामले में शिकायत केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और जिलाधिकारी से करेंगे। किसानों ने कई कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी की है। इस संबंध में गन्ना सोसायटी बरेली के सचिव गीतेंद्र कुशवाहा को फोन मिलाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें