फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृहस्पति बाजार: एक जगह से हटा तो तीन जगह लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिविल लाइंस में लगने वाले अवैध बृहस्पति बाजार को लेकर जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के अफसर चिट्ठी-चिट्ठी खेल रहे हैं। इसके चलते एक जगह से हटवाया गया अवैध बृहस्पति बाजार फुटबाल बन गया है। एक जगह से हटकर अब तीन जगह पर लगने लगा है। मगर अफसर कार्रवाई के बजाय चिट्ठी में उलझे हैं।
विज्ञापन

दिसंबर में नगर निगम ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर सिविल लाइंस में लगने वाले अवैध बाजार को बंद कराने की मांग की थी। इसका असर हुआ और सिटी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की मौजूदगी में निगम टीम ने अयूब खां चौराहे के पास अवैध बाजार लगना बंद करा दिया, लेकिन इसके बाद इन दुकानदारों ने कुमार टाकीज के बाहर, कुतुबखाना सब्जीमंडी और बांसमंडी रोड पर कब्जा जमा लिया। एक जगह से बंद हुआ अवैध बाजार तीन जगह बंट गया, लेकिन इन स्थानों पर कार्रवाई की किसी विभाग के अफसर ने जहमत नहीं उठाई। जिस तरह बाजार बंद कराने के लिए नगर निगम ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा था, वैसे ही अब एडीएम सिटी ओपी वर्मा ने अपर नगर आयुक्त और सीओ प्रथम को पत्र लिखकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रशासन ने बाजार लगना बंद करा दिया है, अब इसकी मॉनीटरिंग करें और अवैध बाजार न लगने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें