फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो 22-11-39

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता
अलीगढ़ ने भी गोरखपुर को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार रखी
फैजाबाद और बनारस ने जीत के साथ सेमीफाइनल की ओर बढ़ाए कदम
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी पर डोरीलाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही प्रदेश स्तरीय सीनियर फुटबॉल चैंपियनशिप में सोमवार को अलीगढ़ ने भी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। वहीं, फैजाबाद और बनारस ने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। तीनों टीमों से दो को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी, जिसका फैसला मंगलवार को होगा। बरेली और लखनऊ की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

पांचवें दिन पहला मुकाबला फैजाबाद और देवीपाटन के बीच हुआ। संजोग यादव ने तीन, मोहम्मद कैफ और संदीप ने एक-एक गोल करके फैजाबाद को 5-2 से जीत दिला दी। देवीपाटन के प्रिंस और सहीद ने एक-एक गोल करके चुनौती जरूर पेश की, लेकिन फैजाबाद के खिलाड़ी पहले हाफ से ही हावी रहे। दूसरे मुकाबले में अलीगढ़ ने गोरखपुर को 2-0 से हराया। अलीगढ़ की जीत में अर्जुन और पुनीत चमके, दोनों ने एक-एक गोल किया। तीसरे मुकाबले में बनारस और झांसी की भिड़ंत हुई। मजबूत बनारस के सामने झांसी की टीम टिक नहीं सकी। बनारस के मोहम्मद आसिफ ने दो और विशाल, मनोज के एक-एक गोल दागकर टीम को 4-0 से जीत दिला दी। अब इन तीन टीमों के बीच सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग होगी। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मून रॉबिन्सन ने बताया कि मंगलवार को फैजाबाद बनाम अलीगढ़ और बनारस बनाम झांसी के मुकाबले होंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के डॉ. अशोक अग्रवाल, शमीम अहमद, सुनील कुमार, हेमंत कुमार, हरिशंकर, मुजाहिद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें