फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेनका के चक्कर में अटकी सपा की बरेली सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत में भाजपा ने अभी मेनका गांधी को अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। चर्चा है कि इसके चलते ही सपा की बरेली और पीलीभीत सीट पर भी घोषणा रुकी हुई है क्योंकि पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने दोनों ही सीटों से दावेदारी की है। मगर बरेली में उन्होंने चुनावी माहौल बनाने शुरू कर दिया है। आज मंगलवार को लखनऊ में पूर्वाह्न 11 बजे अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता भी है, जिसमें प्रत्याशियों की घोषणा की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

बरेली लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस अपने पत्ते खोल चुकी है लेकिन सपा का निर्णय अब तक सामने नहीं आया है। इसके चलते दावेदारों के अलावा समर्थकों में भी बेचैनी है कि वोट किसके लिए मांगे जाएं। वहीं, सपा में चर्चा है कि भाजपा ने पीलीभीत सीट पर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को लेकर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इसके चलते सपा नेतृत्व असमंजस में है और भाजपा के निर्णय का इंतजार कर रहा है। चर्चा है कि भाजपा का निर्णय सपा के बरेली और पीलीभीत प्रत्याशी के नाम पर मुहर लगाने में अहम रोल अदा करेगा। हालांकि, भगवत सरन गंगवार को बरेली से लगभग तय प्रत्याशी माना जा रहा है। लगातार चल रही उनकी बैठकें और लोगों से मेलमिलाप भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं। मगर पीलीभीत से मिल रहे कुछ संकेतों के चलते यह घोषणा अब तक रुकी है। अब सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता है, जिसमें बरेली और पीलीभीत सीट पर प्रत्याशी घोषित होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें