फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के ट्रांसफर को मंजूरी, बीएसए ने जारी किया आदेश

Sat, 16 Jun 2018 01:10 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
तबादले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की काफी वक्त से लंबित सूची फाइनल हो गई है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद यहां बीएसए तनुजा मिश्रा ने सभी बीईओ को संबंधित शिक्षकों को कार्यमुक्त करने का आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में कार्यरत करीब सवा चार सौ शिक्षकों ने अपने मनचाहे जिलों में स्थानांतरण मांगा था। लगभग दो माह पहले ही इन टीचर्स की काउंसलिंग तो हो गई थी, लेकिन शासन में यह सूची मंजूरी के लिए डंप पड़ी थी। ऐसे में ट्रांसफर न होने से शिक्षक परेशान थे। इसमें तमाम शिक्षिकाओं ने परिवार के सदस्य को गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए स्थानांतरण के प्रार्थनापत्र दिया था। जुलाई में स्कूल खुलने से पहले शिक्षकों की तैनाती का काम पूरा करने के लिए शासन ने देर से ही सही, स्थानांतरण सूची को मंजूरी दे दी है। बीएसए तनुजा मिश्रा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को संबंधित टीचर्स को रिलीव करने का आदेश भी दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें