फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसलिंग में विवाद, विवि के गेट पर जमकर चलते लात घूंसे

विज्ञापन
Bareilly - फोटो : Bareilly
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बीएड काउंसलिंग के दौरान डीडी जमा करने को लेकर हुए विवाद के बाद दो युवकों में विवि के मुख्य गेट के बाहर जमकर लात घूंसे चले। मारपीट होता देख भीड़ जमा हो गई। सौ नंबर पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनो युवक मुरादाबाद के निकले। वह कुछ अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराने आए थे।
जानकारी के मुताबिक यह दोनों युवक एक प्रतिष्ठित कॉलेज में बीएड के एडमिशन कराने के लिए कुछ अभ्यर्थियों को लेकर बीएड काउंसलिंग में पहुंचे थे। सूत्रों की माने तो कुछ निजी कॉलेजों ने एडमिशन पर कमीशन का आफर देकर कुछ लोगों को काउंसलिंग केंद्रों पर लगा रखा है। इन दोनों अभ्यर्थियों के पास पांच पांच हजार के डीडी थे जो काउंसलिंग के दौरान जमा किया जाता है। खासतौर से पिछड़ा जाति के अभ्यर्थी के इनके टारगेट पर होते हैं। इन दोनों ने कुछ एडमिशन कराए दिए। डीडी मांगने पर दोनों में बहस हुई। इनके साथ कुछ अभ्यर्थी भी थे। काउंसलिंग केंद्र पर तो मामला निपटा गया पर विवि के मुख्य गेट पर आकर दोनों में पहले जमकर गालीगलौज हुआ और फिर मारपीट होने लगी। करीब दस मिनट तक दोनों में जमकर लात घूंसे चले। सूचना पर पुलिस पहुंची। बारादरी थाने लाया गया। इंस्पेक्टर बारादरी थाने ने बताया कि फिलहाल मामला दर्ज नहंी किया है। दोनों युवक कुछ अभ्यर्थियों की बीएड काउंसलिंग कराने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएड काउंसलिंग का आज आखिरी मौका
बीएड काउंसलिंग का सोमवार को आखिरी मौका होगा। सोमवार को सभी रैंक के अभ्यर्थी बीएड काउंसलिंग करा सकते हैं। रविवार को विवि में 318 और केसीएमटी में 326 ने काउंसलिंग कराई। सोमवार को तीनों केंद्रों पर जमकर भीड़ उमड़ सकती है। पूल काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों को काउंसलिंग का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें