फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप लाइन पर साढ़े सात घंटे का मेगा ब्लॉक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे रविवार को लखनऊ से लक्सर तक अप लाइन पर साढ़े सात घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर पटरियों और स्लीपरों की मरम्मत करेगा। मेगा ब्लॉक सुबह 8:40 से शाम 4:15 बजे तक रहेगा। इस दौरान ट्रेनें रुक-रुककर चलेंगी। जननायक सवा घंटे और कुंभ एक्सप्रेस दो घंटे देर से जंक्शन पहुंचेगी, जबकि सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर रोजा और शाहजहांपुर के बीच रद्द रहेगी।
विज्ञापन

सुबह 8:40 से दोपहर 12:40 तक आलमनगर से शाहजहांपुर के बीच त्रिवेणी एक्सप्रेस गुजरने के बाद ब्लाक शुरू होगा। जंक्शन से मुरादाबाद आउटर तक 11:30 से 3:30 बजे और मुरादाबाद से नजीबाबाद तक 11 से दोपहर तीन बजे तक ब्लॉक रहेगा। नजीबाबाद से लक्सर के बीच 12:15 से शाम 4:15 बजे तक ब्लॉक रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

(19 मई को रद्द रहेंगी दुर्गियाना, जनसेवा एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें- पेज...)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें