फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकन्द्राबाद। थाना नीमगांव के गांव करनपुर मुबैइया निवासी युवक का शव संदिग्ध हालात में गांव से बाहर पेड़ से लटकता मिला है। मृत युवक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गांव करनपुर मुबैइया निवासी रामनरेश ने बताया कि उनका पुत्र रामबाबू (30) सोमवार की सुबह बिना कुछ बताए घर से गया था। शाम करीब चार बजे गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर नीम के पेड़ से उसका शव लटकता मिला। गांव के लोगों ने इसकी सूचना उन्हें दी। उन्होंने किसी रंजिश आदि से इंकार किया है लेकिन हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक पान सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण ज्ञात हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें