फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाए प्रशासन’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश में नकली शराब से बड़ी संख्या में लोगों के मरने की घटना को लेकर महिला जागृति मंच ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। प्रशासन से नकली शराब की बिक्री पर शिकंजा कसने के लिए मुहिम चलाए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट से मिलने पहुंची संगठन की महिलाओं ने बताया कि बरेली में भी गंगापुर, कटी कुइंया, सीबीगंज, फरीदपुर सहित कई जगहों पर नकली शराब बनाने का धंधा चल रहा है। इसमें शामिल होने पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस उन्हें संरक्षण दे रही है। ऐसे में शराब माफिया लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। कई जगहों पर तो धंधे में महिला और बच्चों तक को शामिल कर लिया गया है। पुलिस और प्रशासन की लापरवाही से यहां भी बड़ी संख्या में लोगों की जिंदगी दांव पर लगी हुई है। संगठन की अध्यक्ष डॉ. मनु नीरज ने बताया कि ऐसी घटना को रोकने के लिए शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, नहीं तो संगठन की तरफ से इसे लेकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें