शिक्षकों ने खेलकूद में मारी बाजी, पांच इवेंट में दर्ज की जीत
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के तहत खेलकूद प्रतियोगिताएं बुधवार से शुरू हो गईं। ज्यादातर इवेंट में शिक्षकों ने बाजी मारी। पांच गोल्ड मेडल शिक्षकों की झोली में गए। वॉलीबाल में शिक्षकों की टीम ने कर्मचारियों को हराया। म्यूजिकल चेयर में शिक्षक डॉ. नलिनी श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की। बैडमिंटन पुरुष में तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों ने शिक्षकों की टीम को हरा दिया। कबड्डी में शिक्षकों की टीम कर्मचारियों पर भारी पड़ी। बैडमिंटन महिला और टेबल टेनिस महिला में शिक्षकों ने बाजी मारी। टेबल टेनिस पुरुष में कर्मचारियों की टीम जीती। अब कुछ कार्यक्रम गुरुवार को होंगे। गुरुवार को नॉर्थ जोन प्रतियोगिताओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर एके जेटली, डॉ. अजय यादव, डॉ. विजय यादव, डॉ. यतेंद्र कुमार, डॉ. विमल कुमार, डॉ. अनीता त्यागी आदि मौजूद रहीं।