फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभाव संघ ने की समिति से डीआईओएस को हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला शुल्क कमेटी के ढुलमुल रवैये पर अभिभावक संघ ने विरोध जताते हुए समिति के सचिव डीआईओएस को हटाने की मांग की है। विरोध जताते हुए संघ ने एडीएम एफआर को ज्ञापन सौंपा। कहा कि समस्या का जल्द निदान नहीं हुआ तो संघ फिर आंदोलन करेगा। यह भी आरोप लगाया कि डीआईओएस अभिभावकों से सीधे मुंह बात नहीं करते। उनकी समस्या सुनने के बजाए उनको टरका देते हैं।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर जिला शुल्क समिति को पंद्रह दिन के भीतर कार्रवाई करनी थी, लेकिन समिति ने स्कूलों से कुछ और रिकॉर्ड मांग लिए तथा उनकी जांच शुरू कर दी । एक माह से ज्यादा वक्त इसी कागजी कार्रवाई में बीत गया, लेकिन अभिभावकों को राहत नहीं मिली। अभिभावक संघ ने स्कूलों की मनमानी के खिलाफ फिर से आवाज उठाना शुरू कर दिया है। संघ के पदाधिकारी गुरुवार को एडीएम एफआर से मिले और डीआईओएस को समिति से हटाने की मांग की। जिला शुल्क कमेटी की स्पेशल बैठक बुलाने की मांग की ताकि फीस का मामला जल्द निस्तारित हो सके। वहीं संघ के अध्यक्ष और समिति में अभिभावक प्रतिनिधि अंकुर सक्सेना ने कहा कि समिति में रहकर वह अभिभावकों के हितों के लिए लडे़ेंगे। बाहर संगठन अपनी आवाज उठाया। ज्ञापन देने वालों में संजीव मेहरोत्रा, अजय सिंह चौहान, संजय अरोड़ा, मोहित जौहरी, राहुल यादव, अपुल श्रीवास्तव, डॉ. अतुल शर्मा, पंकज सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।

काम्पीटेंट स्कूल में फीस को लेकर अभिभावक नाराज
सीबीगंज के काम्पीटेंट स्कूल के अभिभावकों ने फीस को लेकर फिर रोष जताया है। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में उनके बच्चों से कहा गया है कि अगर फीस नहीं जमा हो तो स्कूल न आएं। अपने अभिभावकों को बुलाकर लाएं। अभिभावकों ने कहा कि समिति ने पहले फैसला करने का मन बनाया, लेकिन बाद में मामला लंबित डाल दिया। तय हो जाता कि कितनी फीस देनी है तो यह स्थिति पैदा ही नहीं होती। अब बच्चों का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा, सभी अभिभावक डीएम के पास फीस जमा करने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें