बरेली। मुख्य सचिव ने सौभाग्य योजना में निर्धारित लक्ष्य दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बरेली मंडल में शाहजहांपुर जिले की स्थिति सबसे खराब मिली। मुख्य सचिव ने कहा कि पश्चिमांचल ने लक्ष्य पूरे कर लिए हैं, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम अगले माह में सौभाग्यशाली श्रेणी में शामिल हो जाएगा। निर्देश दिए कि दिसंबर माह में चिह्नित गांवों में विद्युतीकरण और सौभाग्य योजना लक्ष्य पूरे करना सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे ने आयुष्मान, स्वच्छता, सौभाग्य और पेयजल आदि योजना पर चर्चा कर सीधे संवाद किया। सौभाग्य योजना में सबसे ज्यादा खराब शाहजहांपुर, सीतापुर, हरदोई समेत आठ जिलों में पाया गया। बरेली जोन में अन्य जिलों से धीमा काम पाया गया। चीफ इंजीनियर से कहा कि गया कि वे शाहजहांपुर जिला के लक्ष्य जल्द पूरे कराएं। उन्होंने बताया कि लक्ष्य पूरे करने वाले जिले सौभाग्यशाली श्रेणी में शामिल होंगे। आयुष्मान भारत में बरेली बेहतर स्थिति में पाया गया। बरेली मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद, मुख्य अभियंता एसके सिंह, सीएमओ विनीत शुक्ला, नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव आदि अफसर मौजूद रहे।