फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता से थमेगी यौन उत्पीड़न और घरेलू हिंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। साकार संस्था की ओर से महिला कानूनों की जानकारी देने के लिए सोमवार को 16 दिवसीय विधिक साक्षरता कैंप की शुरुआत की गई। चकमहमूद और जाटवपुरा में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रमोद कुमार गुप्ता ने किया। एडवोकेट हरविंदर कौर चड्ढा ने मौजूद महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी दी। संस्था सचिव निकिता पंत ने लिंग असमानता को खत्म करने के लिए सभी को शपथ दिलाई। मौजूद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने आगामी लोक अदालत की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन ममता, स्तुति ने किया।
विज्ञापन


कथा का हुआ समापन
बरेली। जिला ब्राह्मण सभा भवन में चल रही कार्तिक मास कथा का सोमवार को समापन हो गया। कथा व्यास डॉ. नारायण दास शर्मा ने मौजूद श्रद्धालुओं को कथा का सार समझाया। कहा, वेद संस्कृत में हैं, लेकिन उनका हिन्दी में भी अनुवाद हुआ है। कार्तिक मास पर बताया कि वर्ष के बारह मासों में कार्तिक मास सर्वश्रेष्ठ है, जिसमें स्नान का फल गंगा स्नान के बराबर होता है। कथा के बाद अध्यक्ष ने कथा व्यास को वस्त्र प्रदान किए। इस दौरान स्नेहलता, पं. रौशन लाल शर्मा, नवीन शंखधार आदि मौजूद रहे।


मौलिक अधिकार की सुरक्षा जरूरी
बरेली। बाबा गाडगे सेवा संघ ने सोमवार को कैंप कार्यालय मढ़ीनाथ पर संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी आयोजित की। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को सराहा। नारी को संविधान में बराबरी का दर्जा देना सर्वाधिक उचित निर्णय बताया। उन्होंने संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों की रक्षा और उसे हासिल करने के लिए सजग व संघर्ष की जरूरत बताई। यहां दुर्गा वर्मा, नीलम चौधरी, प्रधान गंगा देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेले में दिखेगी देवभूमि की झलक
बरेली। उत्तरायणी जनकल्याण समिति की रजत जयंती पर लगने वाले मेले में अबकी बार देवभूमि की झलक दिखाई देगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली टीमों को बुलाने उत्तराखंड गए पदाधिकारी सोमवार को लौट आए। टीम में शामिल वरिष्ठ सचिव भूपाल सिंह व रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि आयोजन 12, 13 और 14 जनवरी को होगा, जिसमें अबकी बार उत्तराखंड के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। साथ ही लोहाघाट, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, भीमताल, रानीखेत, हल्द्वानी आदि स्थानों से उत्तराखंड की मशहूर सांस्कृतिक टीमों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें