फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरिया सादात स्टेशन पर पटरी में आया जर्क, पलटने से बची मालगाड़ी

विज्ञापन
tracks
विज्ञापन
नगरिया सादात और मिलक स्टेशन के बीच अप लाइन पर खुली फिश प्लेट से भगवान भरोसे ट्रेेनें गुजरतीं रही। पता चलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ट्रेनों को रोककर काशन पर चलाया गया। इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ब्लाक लेकर पटरी बदली जाएगी। तब तक ट्रेनों को काशन पर चलाया जाएगा। स्पेस बढ़ने से मुरादाबाद मंडल में हड़कंप मच गया है। रात भर ट्रैक से ही तमाम यात्री, मालगाड़ियां गुजरती रहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह छह बजे बजे नगरिया सादात स्टेशन अधीक्षक अख्तर हुसैन को कीमैन और मेट ने सूचना दी कि मिलक के लभारी गांव के पास अप ट्रैक दो फुट दूरी में रेलवे ट्रैक की फिश प्लेटें खुली पड़ी हैं। उन्होंने रेलवे कंट्रोल को मेसेज देकर मुरादाबाद रूट से आने वाली ट्रेनों को मिलक, दुगनपुर, धमोरा, मूढ़ापांडे आदि स्टेशनों पर रोकने को कहा। दस बजे टैक्नीकल स्टाफ ने फिश प्लेट के बोल्ट टाइट कर रेलवे ट्रैक को दुरुस्त किया। चार घंटे तक पद्मावत एक्सप्रेस समेत दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनों को काशन देकर धीमी गति से गुजारना पड़ा। इस बीच महामना, काशी विश्वनाथ, अमरनाथ, गरीब रथ, जनसाधारण, आला हजरत, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समेत दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनों को काशन देकर धीमी गति से निकाला गया। इंजीनियर विभाग ने 30 किलोमीटर का काशन लगाकर ट्रैक पर रेड फ्लैग लगा दिया है। अब ब्लाक लेकर पटरी को बदला जाएगा। इस संबंध में मुरादाबाद डिवीजन से ब्लाक की अनुमति मांगी गई है। सूत्रों का कहना है कि पटरी ज्वाइंट पर स्पेस बढ़ने से ट्रेनों के डिरेल होने का खतरा रहता है। हालांकि कड़ाके की ठंड में ज्वाइंट गैप बढ़ने की घटनाएं ज्यादा होती है।


थम नहीं रहा है स्टेविल करने का सिलसिला
बरेली/फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ियों को छोड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जिसके चलते आज दोपहर वाद शाहजहांपुर दिशा से बरेली की ओर जाने वाली गुड्स ट्रेन को उसका चालक ट्रेन छोड़कर चला गया यहां बता दें कि बिलपुर स्टेशन पर पिछले तीन दिनों से लगातार मालगाड़ियों को उनके ड्राइवर छोड़ रहे हैं। मालगाड़ियों को पहले चलाये जाने की रेलवे की पालिसी के चलते अधिकांश ट्रेनें घंटो लेट चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें