फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेज वन- लखीमपुर खीरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी से लगी आग में झुलसे दंपति और दिव्यांग ने दम तोड़ा
विज्ञापन

खेत में नरई की आग फैलने से राख हो गया था खमरिया गांव
एक व्यक्ति की रविवार रात ही आग से हो गई थी मौत

अमर उजाला ब्यूरो
तिकुनियां (लखीमपुर खीरी)।
कोतवाली क्षेत्र के तीन गांवों में रविवार की शाम आंधी से फैली आग में झुलसे एक दंपति और एक दिव्यांग की सोमवार रात मौत हो गई। आंधी-तूफान के दौरान आग लगने से अब मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई।
रविवार की रात आई तेज आंधी के दौरान गांव खमरिया कोईलार, सुथना बरसोला और केवटली में भीषण आग लग गई थी। खमरिया निवासी शोएब ने अपने खेत की नरई जलाने को शाम को आग लगाई थी। आंधी आने पर वही आग फैल गई। रात होने के कारण ग्रामीण अपने घरों में थे। अचानक आग लगने से लोग कुछ समझ नहीं पाए। इससे समूचा गांव राख के ढेर में बदल गया। इस अग्निकांड में गांव खमरिया निवासी मोहम्मद रफीक (55) समेत 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। झुलसे मोहम्मद रफीक ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया था, जबकि अन्य झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार की रात गांव खमरिया निवासी अहमद रसूल (25), उनकी पत्नी कुसबुननिशा (23) और गांव सुथना बरसोला निवासी दिव्यांग श्रीकृष्ण (65) की मौत हो गई। एएसपी घनश्याम चौरसिया मोर्चरी पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

-------------
इनसेट ----
नरई जलाना बना था कारण, तीन आरोपी गिरफ्तार
कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि शोएब ने अपने खेत में गेहूं की नरई में आग लगाई थी, इसी दौरान आई आंधी से आग फैल गई और इतना बड़ा हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि अग्निपीड़ित रामनिवास की ओर से पुलिस ने गांव खमरिया निवासी सईद, गउस के पुत्र सुहेल और शोएब के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सईद, सुहेल और शोएब को गिरफ्तार कर चालान काट दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें