फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सहसवान को गिरफ्तार करने के आदेश

Tue, 15 May 2018 06:31 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
court
विज्ञापन
कत्ल के मुकदमे में गवाही देने न आने पर अपर सत्र न्यायाधीश रमेश दुबे ने बदायूं जिले की सहसवान कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश दिया है। बारादरी इलाके के व्यापारी विवेक अग्रवाल की 10 मार्च, 2014 को रंगदारी न देने पर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की रिपोर्ट विवेक के भाई राजेश अग्रवाल ने बारादरी थाने में दानिश के खिलाफ लिखाई थी। उस वक्त बारादरी थाने में तैनात रहे दरोगा अनिल कुमार सिरोही गवाह हैं। सिरोही इन दिनों सहसवान कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हैं। बार-बार समन भेजने के बावजूद उनके गवाही देने नहीं आने पर कोर्ट ने उनको गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश एसएसपी को दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 25 मई की तारीख नियत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें