फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह गंगवार निर्विरोध बने डीसीबी के चेयरमैन

Sat, 12 May 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) के संचालक मंडल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। चेयरमैन के लिए वीरेंद्र सिंह गंगवार और वाइस चेयरमैन के लिए चक्रवीर सिंह ने पर्चा दाखिल किया था। विरोध में कोई और उम्मीदवार न होने पर निर्वाचन अधिकारी एसडीएम (सदर) कुंवर पंकज ने दोनों को निर्वाचित घोषित कर दिया। चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद पर जीते भाजपा के दोनों उम्मीदवारों का केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार सहित कई विधायकों ने अभिनंदन किया।
विज्ञापन

डीसीबी चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चुनाव जिला सहकारी बैंक में हुआ। इसके लिए पूर्व में चुने गए 14 डायरेक्टरों में से ही प्रत्याशियों को नामांकन कराना था। चुनाव अधिकारी एसडीएम (सदर) के साथ एआर कोऑपरेटिव वीर विक्रम सिंह की देखरेख चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन निर्धारित समय 12 बजे से पहले दमखोदा से चुने गए डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह गंगवार ने चेयरमैन और फतेहगंज पश्चिमी से चक्रवीर सिंह ने वाइस चेयरमैन के लिए पर्चा दाखिल किया। पर्चों की जांच के बाद इन दोनों ही प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। प्रबंध कमेटी में सदस्य के तौर पर अन्य विशेष क्षेत्र (महिला) से राजदुलारी, आलमपुर जाफराबाद से (महिला) पूर्णिमा चौबे, क्यारा से भगवान सिंह, नवाबगंज से राजकुमारी, फरीदपुर से अनिल प्रताप सिंह, बहेड़ी से ज्ञानेंद्र सिंह, बिथरी चैनपुर से अशोक कुमार, मीरगंज से हरनंदन, रामनगर से ठाकुरवती के साथ भगवान दास गंगवार, हेमेंद्र गंगवार ओर वीरपाल सिंह पहले ही निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें