रेलवे ने इलाहाबाद और सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर का संचालन 15 मई तक स्थगित कर दिया है। रेलवे ने ट्रैक की मरम्मत के चलते 27 अप्रैल को दोनों ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। इसके बाद ट्रेनें चलने की तारीख धीरे-धीरे आगे बढ़ती गई। दैनिक यात्री संघ के नईम अख्तर, वैभव पांडे, डॉ. प्रमोद चक्रवर्ती, महावीर गुप्ता आदि ने रेल मंत्री को पत्र भेजकर ट्रेनों का संचालन शुरू कराने की मांग की है।