फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलबी काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने केजीके कॉलेज मुरादाबाद को एलएलबी की काउंसलिंग से बाहर करते हुए शुक्रवार को बरेली कॉलेज की 320 सीटों के लिए काउंसलिंग शुरू की। पहले दिन 155 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया जिसमें सामान्य वर्ग के 125 अभ्यर्थी शामिल हैं। ओबीसी वर्ग की 86 सीटों के लिए 24 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग कराई जब कि एससी व एसटी वर्ग के मात्र छह अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पहुंचे। शनिवार को ओपन रैंक के 251-500 तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज की काउंसलिंग पूरी होने के बाद विवि प्राइवेट कॉलेजों को एडमिशन की अनुमति देगा। काउंसलिंग न होने के कारण प्राइवेट कॉलेजों के दाखिले रोके गए थे। प्राइवेट कॉलेज एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को मेरिट के अनुसार प्रवेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें