फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा तैयारी को परखा

विज्ञापन
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा तैयारी को परखा - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा तैयारी की समीक्षा की। मंडल अध्यक्षों से कहा कि वह प्रत्येक स्कूल कॉलेज में जनसंपर्क करें और प्रतियोगिता परीक्षा में मेधावी छात्र-छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराएं।
संजय नगर स्थित बैंकट हाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा के आदर्श हैं। हमें अंतिम छोर तक के व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाना है। उन्होंने मंडलवार अध्यक्षों से प्रतियोगिता परीक्षा तैयारी के बारे में पूछा। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने भी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने गरीबी करीब से देखी थी। इसलिए वह हमेशा गरीबों की बात करते थे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, विधायक पप्पू भरतौल, केसर सिंह, डीसी वर्मा के अलावा पार्टी नेता रामगोपाल मिश्रा, पूरनलाल लोधी, वीरेंद्र गंगवार वीरू, पवन शर्मा, धर्म विजय गंगवार, योगेश पटेल, चंद्रपाल गुप्ता, पार्षद विकास शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर संजय नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर की अध्यक्षता में संगठन की मजबूती के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इसके बाद पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों में पौधरोपण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें