फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार हज जा रहे यात्रियों को बताए वहां के तौर तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

पहली बार हज करने जा रहे यात्रियाें को पवित्र स्थान पर जाकर वहां के तौर तरीके बताने के लिए हज सेवा समिति की ओर से कैंप लगाया गया। खलील हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्यक्ष अताउर रहमान ने पोलियो की दवा पिलाई और आतंकवाद से निजात के लिए दुआ की। इस मौके पर यात्रियाें का टीकाकरण किया गया और प्रमाण पत्र भी बांटे गए।
कार्यक्रम में मेडिकल मोर्चा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी और डॉ. अरशद ने कहा कि सभी भारत की तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ करें। समिति के संस्थापक पम्मी खां वारसी ने बताया कि हज यात्रियों की फ्लाइट सीट शेड्यूल हज कमेटी ऑफ इंडिया के माध्यम से 15 जुलाई तक जारी होने की उम्मीद है। बरेली जिले के हज यात्रियों की फ्लाइट लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से उड़ेगी। इसमें हर फ्लाइट में 300 यात्री मदीने शरीफ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि 408 हज आजमीन को प्रशिक्षण देकर उन्हें पोलियो की दवा पिलाई गई और टीका लगाया गया। ट्रेनर हाजी यासीन कुरैशी ने एहराम बांधने का तरीका बताया। हज क्विज प्रोग्राम में हज से जुड़े सवाल पूछे गए। इस मौके पर पाशा मियां निजामी, मोहसिन इरशाद, मो. नईम, कदीर अहमद, अब्दुल कय्यूम खां, शाहिद रजा, नूरी, मुनव्वर सिद्दीकी व अन्य का सहयोग रहा।

इस तरह से हज का फर्ज करेंगे अदा
8 जिलहज को एहराम बांधकर हज की नीयत करके बसों के जरिए मिना रवानगी और दिन भर की नमाज।
9 जिलहज की सुबह फज्र के बाद अराफात रवानगी। अराफात में क्याम के साथ नमाज। शैतान को मारने के लिए 49 कंकरी बीनना।
10 जिलहज सुबह फज्र की नमाज के बाद मिना रवानगी। यहां एक शैतान को 7 कंकरी मारना। कुर्बानी, हल्क करना।
11 जिलहज नमाज ए फज्र के बाद तीनों शैतान को 7-7 कंकरी मारना। मिना में ही इबादत करना।
12 जिलहज नमाज ए फज्र के बाद तीनों शैतानों को 7-7 कंकरी मारना। हज मुकम्मल हुआ और अपने अपने कमरों पर वापस जाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें