फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विकास कार्यों के 80 प्रस्ताव ध्वनि मत से किए गए पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के न आने पर सांसद छत्रपाल गंगवार ने नाराजगी जताई। बैठक की शुरुआत में जेई राकेश कुमार ने पिछली बैठक की कार्रवाई को पढ़कर सुनाया। सदन में उपस्थित सदस्यों ने अपनी अपनी ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के प्रस्ताव सदन को सौंपे। सदन में कुल 80 प्रस्ताव रखे गए। सदन ने सभी प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि पिछली बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के न आने पर उन्होंने निंदा प्रस्ताव पारित कराया था। इस बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित कराने के लिए कहा, लेकिन महिला कल्याण विभाग की एक अधिकारी के मौजूद होने से मामला टल गया।
बैठक में सांसद ने ईसापुर के प्रधान तफसीर अहमद की विकास कार्यों की पहल की प्रशंसा की। इसमें खड़ंजा, सड़क, पेय जल, पीएम आवास योजना सहित कई मुद्दों पर लोगों ने सहमति जताई।
विज्ञापन

इस मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव कुमार सिंह, एडीओ पंचायत शशांक सक्सेना, प्रधान संघ अध्यक्ष कुलवंत सिंह, ओपी गंगवार, केपी कटियार समेत 64 प्रधान व 80 क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल व संचालन अवर अभियंता राकेश कुमार ने किया।संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें