अलीगंज। सब्जियों की कीमतों में इन दिनों गिरावट आई है। इससे आम आदमी का बिगड़ा किचन का बजट काफी सुधरता दिख रहा है। सब्जी की कम होती कीमतों की वजह से बाजारों में बढ़ी आवक बताई जा रही है। पिछले करीब 10 दिनों में सब्जी के दामों में 40 से 50 प्रतिशत तक की कमी आंकी गई है। इससे लोगों के चेहरे पर मुस्कान है।
आलू ही नहीं हरी सब्जियों की आवक पिछले लगभग 10 दिनों से लगातार बढ़ी हैं। ऐसे में सब्जियों की कीमतों में गिरावट आई है। यह स्थिति सर्दी शुरू होते ही देखने को मिल रही है। थोक में नए आलू की कीमत 10 से 14 रुपये आ गई है, जो फुटकर में 20 से 25 रुपये बिक रहा है।
यही आलू करीब एक माह पहले 35 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। आलू की कीमत दो माह पहले 50 के पार भी देखने को मिली थी। टमाटर भी 80 से 100 रुपये प्रति किलो जा पहुंचा था। अब टमाटर का भाव 15-20 रुपये प्रति किलो पर आ पहुंचा है।
किसानों को सता रही चिंता
सब्जी विक्रेता बबलू व पूरनलाल ने बताया कि इन दिनों ठंड बढ़ने की वजह से हरी सब्जियों की सप्लाई बढ़ी है। कहीं कोहरा व पाला फसल को खराब न कर दें, इसे लेकर किसान सब्जियों की ज्यादा से ज्यादा तोड़ाई कर मंडी ला रहे हैं। यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में सब्जी के दाम कुछ और कम हो जाएंगे। संवाद
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद