फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंदिरों के कायाकल्प के लिए 7.91 करोड़ रुपये स्वीकृत

Tue, 28 Apr 2026 03:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जिले में 12 विकास परियोजनाओं के लिए 7.91 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में स्थित आस्था के केंद्रों का सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं का विकास करना है। इससे पर्यटन में वृद्धि होने और रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) को इन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मीरगंज के ठाकुर जी मंदिर स्थल के विकास के लिए 67 लाख रुपये, फरीदपुर के शिवमंदिर पहलऊनाथ के लिए 65 लाख और मगनपुर के प्राचीन शिव मंदिर के लिए 67 लाख रुपये दिए जाएंगे। आंवला विधानसभा क्षेत्र में महाभारत कालीन द्रौपदी स्वयंवर थीम पार्क के लिए 64 लाख और गुलड़िया गौरीशंकर मंदिर स्थित यात्री हॉल के सुदृढ़ीकरण के लिए 45 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बिथरी चैनपुर के सिरोही मंदिर के पर्यटकीय विकास के लिए 69 लाख, आंवला के अहिछत्र के समेकित पर्यटकीय विकास के लिए 50 लाख और भोजीपुरा के पूर्णगिरि शिवमंदिर के लिए 71 लाख रुपये दिए गए हैं।

शहर के मंदिरों में भी बदलेगी सूरत
आनंद आश्रम के लिए 53 लाख, बड़ा बाग स्थित हनुमान मंदिर में पर्यटकीय सुविधाओं के विकास के लिए 70 लाख और श्री सीताराम मंदिर के लिए 70 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। प्रेम नगर के त्रिवटीनाथ मंदिर पर फसाड लाइटिंग के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मंदिरों पर बुनियादी सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह पहल सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने में भी सहायक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें